प्रतापगढ़। जिले के मुख्य बस स्टैंड पर लंबे समय से साफ-सफाई व्यवस्था आज अचानक बेहतर होती दिखाई दी। जिला कलेक्टर डॉ अंजली राजोरिया के संभावित निरीक्षण की सूचना मिलते ही नगर परिषद प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर सफाई कर्मचारियों की पूरी टीम लगा दी गई। सूचना मिलते ही बस स्टैंड परिसर में व्यापक सफाई कार्य शुरू किया गया। महिला और पुरुष शौचालयों की विशेष रूप से