खलीलाबाद: सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर चेयरमैन जगत जायसवाल का हंटर, कर्मचारियों पर गिरी गाज
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन जगत जायसवाल ने सरौली क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था में अव्यवस्था और गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। चेयरमैन ने कहा कि शहर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाए