बेगूसराय: बेगूसराय में ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका की जबरन शादी कराई, दबाव बनाकर सिंदूर भरवाने का आरोप
बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र स्थित राहतपुर कुतलूपुर गांव में प्रेमी-प्रेमिका की कथित तौर पर जबरन शादी कराए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है।