गुलाना: ग्राम मदाना में बंदर का आतंक, बुजुर्ग को किया घायल, वन विभाग की टीम ने बंदर पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
ग्राम मदाना में पिछले कई दिनों से एक बंदर लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है।बंदर ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। परेशान होकर ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी।जिस पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और बंदर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।बुधवार को डिप्टी रेंजर ललित उपाध्याय, रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश पटेल ने पिंजरा लगवाया।