उन्नाव: उन्नाव में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, उन्नाव पुलिस ने निकाली बाइक तिरंगा रैली, उन्नाव DM ने दिखाई हरी झंडी
Unnao, Unnao | Aug 13, 2026 उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को उन्नाव में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन्स उन्नाव से हरी झंडी दिखाकर किया।