बिजावर: केन-बेतवा परियोजना: मुआवजे को लेकर आंदोलन भड़का, प्रशासन पीछे हटा, वीडियो वायरल
छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावितों को मिले मुआवजे में गड़बड़ी को लेकर विरोध तेज हो गया। ‘चिता आंदोलन’ के दौरान जब प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, तो ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस-प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। मौके का वीडियो भी शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे सामने आया है।