ठाकुरद्वारा: ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव में भात कार्यक्रम में गईं महिलाओं से छेड़खानी का आरोप, तीन लोगों पर दर्ज हुआ केस
ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव में भात कार्यक्रम में गईं महिलाओं से तीन युवकों ने छेड़खानी कर दी। साथ ही विरोध पर महिलाओं से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव की कुछ महिलाएं दूसरे गांव में भात कार्यक्रम में गई थीं।