गायघाट: जमालपुर कोदई गांव में अचानक लगी आग, एक घर जलकर राख; लाखों की संपत्ति का नुकसान
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के जमालपुर कोदई गांव में सोमवार मंगलवार मध्य रात्रि के बाद करीब डेढ़ बजे में अचानक आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़िता उदय चंद राय की पत्नी रंगीला देवी ने थाना एवं अंचलाधिकारी से शिकायत कर सहायता की गुहार लगाई है।