चरखारी: चरखारी के गौरहरी गौशाला मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत और दो घायल
चरखारी-राठ रोड पर गौरहरी गौशाला के पास मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार रोहित, रवि और कमतू चरखारी से कैथी जा रहे थे। बाइक तेज होने से संतुलन बिगड़ा और वह खंभे से टकरा गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।