बाली: फालना में बुजुर्ग महिला से लूट, सोते समय महिला के कान-नाक के गहने तोड़कर बदमाश फरार, पुलिस जांच जारी
फालना के विजयनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है। सोमवार सुबह करीब 5 बजे गाडलिया लोहार समाज की उगमी देवी अपने पति चैनाराम और पुत्र मंगलाराम के साथ टेंट नुमा घर में सो रही थीं। एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला का मुंह दबाकर उनके कानों की टोटियां और नाक की बाली को जबरन खींच लिया। महिला की चीख सुनकर परिवार की नींद खुली। पुलिस जांच जारी।