बाली: नाणा में सड़क निर्माण की मांग, बीजेपी मंडल अध्यक्ष बोहरा के नेतृत्व में विधायक को सौंपा ज्ञापन
नाणा मे शनिवार शाम 6 बजे बीजेपी मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट बोहरा और समाज सेवी नाहर सिंह लुन्दइडा ने विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की मांग को लेकर बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कई सड़कों के निर्माण की मांग की गई। इनमें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत भंडार पंचायत मुख्यालय से विरमपुरा गांव तक का मार्ग शामिल है।