बाली: बाली के गणगौर मेले में घोड़ा और ऊंट दौड़ प्रतियोगिता, घुड़दौड़ में जितेंद्र सिंह लुणावा और ऊंट दौड़ में दलपत विजेता
बाली नगर पालिका द्वारा आयोजित वार्षिक गणगौर मेले का शुक्रवार को ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ हुआ।जिसका समापन शुक्रवार शाम 6 बजे किया गया।वही मेले में फालना, सेवाड़ी, लुणावा, कोट बालियान समेत कई गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया।घुड़दौड़ में जितेंद्र सिंह लुणावा के घोड़े ने, ऊंट दौड़ में दलपत सेसली के ऊंट ने और तांगा दौड़ में बंटी पाली के तांगे ने पहला स्थान रहा।