बाली: फालना में बैंक के बाहर से बाइक हुई चोरी, 10 मिनट तक चोर ने की रेकी, सीसीटीवी में पैदल जाते दिखा बदमाश
फालना में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भारतीय स्टेट बैंक के बाहर से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। एक युवक दिनदहाड़े बाइक लेकर फरार हो गया। घटना बैंक के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक मालिक प्रीतम देवासी अपनी ऑफिस में काम से गया था। उन्होंने अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी की थी। करीब 2 घंटे बाद जब वह बाहर आया तो बाइक गायब थी।