बाली: फालना में बिजली कंपनियों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार शाम 4.30 बजे डिस्कॉम के निजीकरण का विरोध किया है। समिति के बैनर तले सहायक अभियंता राजकुमार मीणा ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा) को ज्ञापन सौंपा।विद्युत श्रमिक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सुख सिंह खंगारोत ने कहा कि तीनों डिस्कॉम में अधिकांश कार्य पहले से ही आउटसोर्स किए जा रहे हैं।