पुरैनी: पुरैनी प्रखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पुरैनी प्रखंड क्षेत्र में काफी धूमधाम के साथ अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया वहीं पार्टी का झंडा भी लहराया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कुल 86 बूथ पर बूथ अध्यक्षों ने पार्टी का झंडा लहराकर जश्न मनाया।