मुंगावली: चिरौली गांव में 60 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दबंग ने की मारपीट, सेहराई पुलिस ने किया मामला दर्ज
चिरौली गांव में दबंग द्वारा एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार चिरौली निवासी प्रेम बाई उम्र 60 वर्ष ने शुक्रवार को रात आठ बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही अनेक अहिरवार ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।