इटकी: इटकी के भंडरा गांव में रविवार से लापता 10 साल के मासूम आयुष का डैम में मिला शव, पसरा मातम!
Itki, Ranchi | Jul 6, 2026 इतकी:-- भंडरा गांव से रविवार दोपहर से लापता 10 वर्षीय आयुष गोप का शव आज भंडरा डैम से बरामद कर लिया गया। रविवार को साइकिल लेकर निकले आयुष का देर रात तक सुराग नहीं मिलने पर खोजबीन शुरू हुई। डैम किनारे उसकी साइकिल व चप्पल मिली थी। थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी के नेतृत्व में रातभर सर्च ऑपरेशन चला। आज सुबह गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला।