विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना (सत्र 2025–26) के तहत हनुमानगढ़ जिले के 205 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें टिब्बी ब्लॉक के 20 विद्यार्थी शामिल हैं। चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को अपने नवाचारी आइडिया को मॉडल में बदलने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।