शहर के चरित्रवन गंगा तट स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र नाथ बाबा मंदिर परिसर से चंदन का पेड़ चोरी के मामले को लेकर प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी तथा बक्सर के कई प्रमुख समाजसेवियों ने सदर एसडीएम अविनाश कुमार के साथ बैठक कर पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की। जिला प्रशासन इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।