घाटोल: घाटोल में प्रतिभा सम्मान समारोह में 200 से अधिक विद्यार्थियों और चयनित अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान
घाटोल में रविवार को आदिवासी मीणा समाज सुधार संस्थान, घाटोल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या ने समाजजन मौजूद रहे।