घाटमपुर: साढ़ में बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, डीसीपी ने दी जानकारी
साढ़ थाना क्षेत्र में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शुक्रवार सुबह 4:00 बजे बताया की पुलिस चेकिंग को देखकर दो बाईकों से आ रहे बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायर किया।आत्मरक्षा में किए गए फायर में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिसका नाम विपिन है।पूछताछ में पता चला है क्षेत्र में हो रही कई वारदातों में यह शामिल था।