इंदौर: क्राइम ब्रांच और पीथमपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Indore, Indore | May 22, 2024 इंदौर क्राइम ब्रांच और पीथमपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एरोड्रम क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में यही आरोपी जमानत पर है। जो छूटने के बाद से ही नशा बिक्री के कारोबार में लिप्त है। जिसे क्राइम ब्रांच में पीथमपुर पुलिस के हवाले किया है। जिसमें आगे कार्रवाई पीथमपुर पुलिस करेगी।