इंदौर: क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए आजाद नगर क्षेत्र से एक आरोपी को 1 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार
Indore, Indore | May 22, 2024 इंदौर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आजाद नगर क्षेत्र से देवीलाल नामक एक आरोपी को 1 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है, वही उससे पूछताछ शुरू कर दी है।