स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की 36वीं पुण्यतिथि पर दुलौर स्थित राजेंद्र हॉस्पिटल में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, भोजपुर के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोजपुर, रोहतास और सारण के 25 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। शिविर में संग्रहित रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए रेड क्रॉस ब्लड सेंटर, आरा में सुरक्षित रखा जाएगा। रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को हार्दिक धन्यवाद एवं बधाई। 🩸🙏
#रक्तदान_महादान #BloodDonationCamp #RajendraHospital #HumanityFirst #Jagdishpur #RedCrossBhojpur
Jagdishpur, Bhojpur | Jun 9, 2026