गोवर्धन: गोवर्धन में समाधान दिवस पर उमड़ी फरियादियों की भीड़, राजस्व मामलों की भरमार, एडीएम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
गोवर्धन तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए एडीएम वित्त डॉ पंकज कुमार वर्मा,उप-जिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी और एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने खुद मोर्चा संभाला। समाधान दिवस में पहुँचे फरियादियों ने अपनी व्यथा सुनाई, जिनमें से अधिकांश मामले जमीन और राजस्व विभाग से जुड़े रहे।