सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत स्थित बाबा मटेश्वर धाम कांठों में आयोजित दो दिवसीय राजकीय मटेश्वर महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। महोत्सव के दौरान दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बाबा मटेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में भक्ति संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लोक कलाकारों के प्रदर्शन