धौलपुर: सदर थाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर जुआ खेल रहे 09 जुआरियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 15270 रूपये किए जब्त।
जिले की सदर थाना पुलिस ने बुधवार को कार्यवाही करते हुए अलग अलग स्थानों पर सार्वजनिक जगहों पर हार जीत का दाव लगा रहे। 09 जुआ के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस की अलग अलग टीमों का गठन किया गया था। जिनके द्वारा अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही की गई। उक्त गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सदर थाने पर मामला दर्ज किया गया है।