कोईलवर: कोईलवर में जाम से लोग बेहाल, आखिर कब मिलेगी राहत?
कोईलवर में लगने वाले लगातार जाम से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जाम का यह वीडियो कोईलवर थाना मोड का बताया जा रहा है। जाम का यह वीडियो किसी व्यक्ति के द्वारा गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे अपलोड किया गया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर वाहनों की लंबी कतार और रेंगते वाहन साफ नजर आ रहे हैं। आखिर कब मिलेगा जाम से निजात पूछ रही जनता