सर्पदंश से दो सगे भाइयों की मौत, विधायक ने परिजनों को दिए 8 लाख का चेक...
कुदरा प्रखंड के अजगरा गांव में सर्पदंश से दो सगे भाइयों की मौत के बाद शनिवार शाम मोहनिया की भाजपा विधायक संगीता कुमारी ने पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। मौके पर मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी व कुदरा सीओ मौजूद रहे। विधायक ने लोगों से सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचाने की अपील की।