🚨 कैमूर ब्रेकिंग
अखिनी गांव में आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट,हवाई फायरिंग करते भागे बदमाश
अवैध शराब और हथियार की सूचना पर पहुंची नुआंव पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने की फायरिंग।पुलिस की कार्रवाई के बाद वाहन छोड़कर अंधेरे में फरार हुए आरोपी।
मौके से सफारी,तीन बाइक और मारुति कार जब्त। घटना की सूचना पर एसपी शिखर चौधरी ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी।
पुलिस के अनुसार,मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है और जांच जारी है।पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Mohania, Kaimur | Sep 20, 2026