मौदहा: इचौली गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने रिश्तेदार के ट्यूबवेल में लगाया फंदा, हुई मौत
आर्थिक तंगी से जूझ रहे 28 वर्षीय युवक ने मंगलवार को इचौली गांव में अपने रिश्तेदार के ट्यूबवेल की अटारी में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खम्हरिया गांव निवासी नत्थू का पुत्र वीरेंद्र अक्सर अपने रिश्तेदार महाबली वर्मा के ट्यूबवेल पर आता-जा