मझगवां: भाजपा नेता संजय शुक्ला कुपोषण से लड़ने के लिए तैयार, कुपोषित बच्चों को देंगे पोषण
भाजपा नेता संजय शुक्ला ने कुपोषण से लड़ने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने कुपोषित बच्चों को अपने स्वयं के व्यय से पोषण संबंधी आवश्यक सामग्री पहुंचाने का निर्णय लिया है। संजय शुक्ला ने आम जनता से अपील की है कि वे कुपोषित बच्चों की जानकारी दें और उनके पोषण में मदद करें। उन्होंने एक वीडियो जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।