दमोह: नूरी नगर में महिला का शव मिलने पर जांच की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं
Damoh, Damoh | Apr 28, 2026 दमोह शहर कोतवाली क्षेत्र के नूरी नगर सीताबावरी मार्ग पर एक घर के अंदर 60 वर्षीय वृद्ध महिला का संदिग्ध अवस्था मे शव मिलने के मामले में परिजन महिलाएं दमोह कलेक्ट्रेट कार्यालय पँहुची और जनसुनवाई में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की मांग की आज मंगलवार दोपहर महिलाओ द्वारा दिये आवेदन में मृतिका सरीफन बी की दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या की आशंका जताई