दनियावां: महतमाईन नदी में आयी तेज पानी से दनियावां प्रखंड के किसानों को फसल डूबने का है भय।
Daniawan, Patna | Aug 20, 2026 दनियावां से गुजरने वाली महतमाईन नदी में आई तेज पानी से दनियावां प्रखंड के किसानों को धान का फसल डूबने का भय सताने लगा है। नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले वर्ष दनियावां प्रखंड में कई जगह तटबंधों को तोड़ दिया था। जिस कारण किसानों का धान का फसल पूरी तरह बर्बाद हो गया था। हालांकि तटबंध का मरम्मत किया गया है। लेकिन किसानों को टूटने का भय सता रहा है।