गुंजोल में फिर दूसरा हादसा, स्कुटी चकनाचुर, वृद्ध घायल #RoadAccident #Rajsamandnews
राजसमंद से नाथद्वारा फोरलेन पर गुंजोल बस स्टैंड के पास कट में फिर एक स्कुटी कार की चपेट में आ गई। हादसे में स्कुटी सवार वृद्ध घायल हो गया, जिसे लहूलुहान हालत में तत्काल नाथद्वारा के गोवर्द्धन राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज जारी है। हादसे के वक्त ही पुलिस वहां से गुजर रही थी और पुलिस जवानों ने घायल वृद्ध को कार से अस्पताल के लिए रवाना किया। साथ ही क्षतिग्रस्त स्कुटी को सड़क किनारे हटाया। इस दौरान मौके पर बड़ी तादाद में लोग एकत्रित हो गए। इसी जगह सुबह भी कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा घायल हो गया था। उसके बाद दोपहर तीन बजे फिर हादसा हो गया।
Rajsamand Police
District Collector & Magistrate - Rajsamand
Dr. C.P. Joshi
Nathdwara, Rajsamand | Jun 23, 2026