महरौनी: गौना कुसमाड़ निवासी महिला पर जमीनी विवाद के दौरान विपक्षियों ने कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर हालत में ललितपुर रेफर
तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम गौना कुसमाड़ निवासी महिला पर जमीनी विवाद के दौरान विपक्षियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके चलते उसके हालात बिगड़ने लगे, परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में भर्ती कराया गया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।