घाट कोसुंभा पहुंचे विधान परिषद निर्वाचित सदस्य ललन प्रसाद जहां भव्य स्वागत किया गया। MLC बनने के बाद पहली बार घाट कोसुंभा पहुंचे जहां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना किए।ललन प्रसाद अपने गांव सुजावलपुर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोजपा आर जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। गौरतलब हो कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र के बाद रिक्त हुई विधान परिषद सीट से निर्वाचित सदस्य ललन प्रसाद को बनाया गया। MLC ललन प्रसाद को शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड में भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में NDA के सभी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। इस दौरान ईमाम गजाली, पप्पू राज मंडल, नंदन, रघुनन्दन, विजय पासवान, महेश पासवान, दीपक, चंदन सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।
पत्रकारों को MLC ललन प्रसाद ने बताया कि सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और किसी भी वर्ग की उपेक्षा नहीं होगी।कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। एमएलसी ने कहा कि शेखपुरा सदर अस्पताल और घाट कोसुंभा अस्पताल की व्यवस्था में सुधार उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनकी मुलाकात हुई है।सम्राट चौधरी ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।
घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ क्षेत्र घोषित करा कर रहेंगे।
बिहार सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने का वादा किया।