ब्यावरा: ब्यावरा में कांग्रेस ने साफ-सफाई की कमी को लेकर नगर पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया
ब्यावरा में साफ सफाई नहीं होने और कचरा गाड़ी नहीं आने से सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। जिसको लेकर गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे करीब जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष अतुल जगताप सहित अन्य उपस्थित रहे।