बिग ब्रेकिंग–: राजधानी देहरादून के नजदीकी गाँवों का दुर्गम रास्ता पार करते हुए विधायक!!
बीजेपी विधायक बृजभूषण गैरोला एक गांव तक पहुंचने के लिए नदी पर बने एक संकरे पोल के सहारे नदी पार करते नजर आए। बताया जा रहा है कि यह इलाका पहाड़ों के बेहद अंदर नहीं, बल्कि राजधानी देहरादून के पास है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण इसी जोखिम भरे रास्ते से आवाजाही करने को मजबूर हैं। चुनाव नजदीक होने के बीच विधायक के इस तरह नदी पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। सवाल यही है ग्रामीणों को सुरक्षित रास्ता कब मिलेगा?