बक्सर: बक्सर स्थित गाेलम्बर के समीप गंगा पुल से एक युवती के नदी में कुदने की सूचना पुलिस रही हलकान
Buxar, Buxar | May 24, 2024 गाेलम्बर के समीप गंगा पुल से एक युवती के नदी में कुदने की सूचना गुरुवार काे अाग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही गंगा ब्रीज पर तैनात पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस गंगा में कुदे युवती की तलाश में जुट गई। घंटाे प्रयास के बाद पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस घटना काे अफवाह भी मान रही है। हालांकि पुलिस लगातार गंगा नदी में युवती की तलाश कर रही है।