खजनी: बेलघाट में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा
गोरखपुर जनपद के बेलघाट में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत अड़वान चालीस से हुई, जिसके बाद हनुमान मंदिर से तिरंगा यात्रा शुरू होकर मुख्य चौराहे होते हुए ब्लॉक परिषद तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं, छात्राएं और स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हुए।