शहर के चौक घंटाघर के पास सोमवार दोपहर 2 बजे बस और कार में मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस हंगामे के कारण कैदी को कोर्ट ले जा रही जेल की गाड़ी भी काफी देर तक जाम में फंसी रही। सूचना पर पहुँची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया।