हज़ारीबाग: हजारीबाग़ जबरा में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने मतदान कर्मियों को हज़ारीबाग़ इंटर साइंस कॉलेज, जबरा में दिए जा रहें प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।मौके पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान होने वाली सामान्य गलतियों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।