हजारीबाग कोर्रा थाना की पुलिस ने बीते दिन पकड़े गए ब्राउन शुगर के पेडलर को मंगलवार की शाम 4 बजे जेल भेज दिया। आरोपी कोर्रा थाना क्षेत्र के चुरचू गांव निवासी बबलू कुमार है। पुलिस ने उसके पास से 34 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मिनी वेटिंग मशीन और ₹3500 नगद बरामद किया था।