हज़ारीबाग: मतदाताओं को जागरूक करने और चुनावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समाहरणालय परिसर में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने मंगलवार 4 बजे समाहरणालय परिसर से दो मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होने बताया कि झारखंड विधानसभा आम चुनाव के निमित प्रथम चरण में 20 बरकट्ठा,21 बरही,25 हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर 2024 को मतदान हैं,वहीं 24 मांडू विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर 2024 को मतदान है।