जमुई: सिरचंद नवादा में प्रतिमा विसर्जन के बाद दो भाइयों को लोहे की रॉड से मारा गया, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Feb 7, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के सिरचंद नवादा में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के बाद शुक्रवार की देर रात 11:45 बजे पड़ोसियों ने अनिल रावत के पुत्र आकाश कुमार रावत और अभिषेक कुमार रावत को लोहे की रॉड से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। सूचना के बाद पहुंची 112 की पुलिस द्वारा घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।