सहारनपुर: कुतुबशेर पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा, 6 बोतल देशी शराब की बरामदगी
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर इलाके में पुलिस ने एक शराब तस्कर को शनिवार दोपहर 1:00 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छह बोतल हरियाणा मार्का की देशी शराब बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर चल रहे संघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम की देखरेख में यह कार्रवाई हुई।