संडीला: युवती ने की आत्महत्या, मायके वालों ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
Sandila, Hardoi | Jun 25, 2026 संडीला के रहने वाले तेज प्रताप मौर्या की बड़ी बेटी पायल (31) की शादी 11 साल पहले कन्नौज, सराय साहब मोहम्मद शाह निवासी किसान देवी प्रताप से हुई थी। उनके दो बच्चे ख्याति और एश्वर्य हैं। छोटी बहन मिष्ठी ने बताया कि बीते 3 साल से देवी प्रताप अक्सर शराब के नशे में धुत होकर बहन के साथ मारपीट करते थे।