संडीला: बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस रही अलर्ट, सभी कस्बों में दिन-रात हुई पैदल गश्त
Sandila, Hardoi | May 28, 2026 बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस दिन रात अलर्ट मोड पर रही। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जिले के विभिन्न कस्बों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं भारी पुलिस बल देर रात तक सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।