निवाड़ी: निवाड़ी कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान वाटर फिल्टर प्लांट की साफ-सफाई के दिए निर्देश
Niwari, Niwari | Jan 13, 2026 निवाड़ी कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभा कक्ष में आज कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने जनसुनवाई का आयोजन किया। जिसमें कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को सुना तो वही इस दौरान पेयजल से जुड़ी हर छोटी बड़ी गड़बड़ी पर भी सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर इस दौरान इंदौर की घटना को संज्ञान में लेते हुए वाटर फिल्टरों की साफ सफाई के सख्त निर्देश दिए हैं।